
बी सी सी आई द्वारा मेंस अंडर 19 विनु मांकड वन डे ट्राफी में छत्तीसगढ़ की टीम का दूसरा वन डे मैच 10 अक्टुबर को पांडेचेरी में बिहार के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। बिहार ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 280 रन बनाये।
बिहार की ओर से पुष्पम राज ने सर्वाधिक 75 रन तथा युवराज यादव ने 60 रन बनाये। साथ ही सत्यम कुमार ने 37 रन तथा अनमोल कुमार ने 27 रनों का योगदान दिया. छत्तीसगढ की ओर से अर्शवीर सिंह भाटीया ने 3 विकेट तथा धनंजय नायक ने 2 विकेट प्राप्त किये । उनके अतिरिक्त शिवम यादव तथा फैज खान को 1-1 सफलतायें प्राप्त हुई ।

281 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ अंडर 19 की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 43.4 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। छत्तीसगढ की ओर से धनंजय नायक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 67 गेंदों में नाबाद 85 रन बनाये।
उनके अतिरिक्त तेजस्वी कलभोर ने 54 रन, कप्तान फैज खान ने 53 रन तथा अमितेश मिश्रा ने 41 रनों का योगदान दिया. बिहार की ओर से अभिषेक कुमार ने 3 विकेट तथा मोहित कुमार ने 2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 4 विकेट से जीत लिया।
