Hockey

KHELNEWZ RAIPUR DESK छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए ट्रायल्स 28 सितम्बर से राजधानी में होगा आयोजित

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के लिए ट्रायल्स 28 और 29 सितम्बर को राजधानी के सरदार वल्लभ भाई पटेल स्टेडियम में सुबह 9 बजे से आयोजित किया जायेगा. खिलाड़ियों को उक्त लीग में रजिस्ट्रेशन के पश्चात हिस्सा लेने की अनुमति होगी. खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड की कॉपी लाना अनिवार्य होगा. ज्ञात हो सीएचएल का यह प्रथम वर्ष है, जिसमें 6 टीम हिस्सा लेगी. मुख्य प्रतोयोगिता 21 अक्टूबर से 1 नवंबर के मध्य राजधानी में ही आयोजित होंगे. अधिक जानकारी के लिए खेल व युवा कल्याण विभाग रायपुर से संपर्क किया जा सकता है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author