Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK एशियन यूथ गेम्स बहरीन में म्यूथाई खेल में भाग लेकर लौटे युवराज का राजधानी में शानदार स्वागत

बहरीन (यू ए ई) में ओलंपिक कॉउंसिल ऑफ एशिया (OCA) द्वारा आयोजित एशियन यूथ गेम्स में 22 से 27 अक्टूबर तक आयोजित म्यूथाई खेल में भारत का प्रतिनिधित्व कर सातवें स्थान पर रहे युवराज सिंह राजपूत और उनके पिता राजेन्द्र सिंह राजपूत का आज राजधानी के विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी और खेल प्रेमियों द्वारा शानदार स्वागत किया गया।

यह जानकारी देते हुए राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि इस अवसर पर विशाल हियाल, शुभम निषाद, विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी के संचालक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अमन यादव एवं आदि शक्ति नारी उन्नयन संस्थान की अध्यक्ष सुश्री अन्नू कँवर, राष्ट्रीय म्यू थाई खिलाड़ी जय कुमार, आर्यन पटेल, विद्या सोनी, आदित्य सोलंकी, ओंकार, समीर सोनवानी, आकाश कासू, महेन्द्र साहू आदि उपस्थित थे।

म्यूथाई संघ के प्रतिनिधि मण्डल ने बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ वर्णिका शर्मा, विधायक अनुज शर्मा और खेल संचालक तनुजा सलाम से मुलाकात कर युवराज की उपलब्धियों से अवगत कराया. उल्लेखनीय है कि जगदलपुर (बस्तर) निवासी युवराज के प्रारंभिक कोच अब्दुल मोइम (सचिव, बस्तर म्यूथाई संघ) है जिनके और पिता राजेन्द्र सिंह राजपूत के कुशल मार्गदर्शन में युवराज ने म्यूथाई खेल की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय अनेको उपलब्धियां हासिल की है।

इसके पूर्व 28 अक्टूबर को बहरीन से दिल्ली लौटने पर भारतीय दल के खिलाड़ियों के प्रतिनिधि मण्डल ने यूनाइटेड म्यूथाई एसोसिएशन इण्डिया (UMAI) के अध्यक्ष मनोज वर्मा और महासचिव श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडविया और सिने अभिनेता मनोज जोशी से सौजन्य भेँट किये थे. बहरीन में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) की अध्यक्ष पी टी उषा ने भी स्वयं म्यूथाई खिलाड़ियों से भेँट कर उनके प्रदर्शन को सराहा था।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *