Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग वेटलिफ्टिंग स्पर्धा आगामी 01 मार्च को

प्रथम अस्मिता खेलो इंडिया सिटी लीग ( बालिका/ महिला) वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता 01 मार्च को क्रिकेट मैदान महुदा, झीट जिला दुर्ग में आयोजित किया जा रहा है.

जिसमें छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिले के लगभग 100 बालिका खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन संघ के अध्यक्ष विजय बघेल व जिले के पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय निर्णयक नंदू जंघेल, जयंत बागची, ललित साहू, मनीष जंघेल, अजय दीप सारंग, कुमारी माधुरी साहू, ओम प्रकाश, छबि राम, कोमल सोनी, चित्तेश्वर साहू, जुगल राम, सुषमा ढीमर होंगे।स्पर्धा में विजेता खिलाड़ियों को पदक दे कर सम्मानित किया जाएगा एवं बेस्ट जूनियर, सीनियर खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मान किया जाएगा।

प्रतियोगिता को 08 ग्रुप समूह में आयोजित किया जाएगा एवं सब जूनियर के खिलाड़ियों का सिर्फ 44kg ग्रुप ही होगा। स्पर्धा का संचालन संघ के महासचिव डॉ राजेश जंघेल करेंगे.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author