Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK हैदराबाद के विशाल स्कोर के सामने छत्तीसगढ़ तीसरे दिन की समाप्ति तक 248 रनो से है पीछे

बी.सी.सी.आई. द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का सातवां मैच हैदराबाद में हैदराबाद टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 72.3 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर छत्तीसगढ़ ने 283 रन बनाये।

छत्तीसगढ़ की शुरुआत अच्छी नही रही, केवल 58 रनों के स्कोर पर 5 विकेट खोने के बाद मध्यम क्रम के बल्लेबाजों ने पारी को सम्भाला । छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतिक यादव ने शानदार शतक लगाते हुये 106 रनो की पारी खेली। उनके अतिरिक्त विकल्प तिवारी ने 94 महत्वपूर्ण रनों का योगदान दिया.

हैदराबाद की ओर से मो. सीराज ने छत्तीसगढ़ के 4 महत्वपूर्ण बल्लेबाजो को पवेलियन भेजा। हैदराबाद ने अपनी पहली पारी में 154 ओवरों में 10 विकेट खोकर 631 रन बनाये. हिमातेजा ने 171 रन, प्रग्नय रेड्डी ने 126 तथा अभिरथ रेडडी ने 121 रन बनाये.

छत्तीसगढ़ की ओर से आदित्य सरवटे, देव आदित्य सिंह, शाहबान खान तथा आयुष पांडे ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।तिसरे दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में 39 ओवरो में 2 विकेट खोकर 100 रन बना लिये हैं. छत्तीसगढ़ की ओर से अनुज तिवारी ने नाबाद 47 रन तथा अमनदीप खरे ने नाबाद 25 रन बनाये। तिसरे दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ 248 रनों से पीछे है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author