Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप के दोनों वर्ग में साईं के खिलाड़ियों ने मारा बाज़ी

छत्तीसगढ़ राज्य वालीबाल संघ द्वारा प्रथम सब जूनियर बालक एवं बालिका वालीबाल चैम्पियनशिप का आयोजन 14 एवं 15 फरवरी को सप्रे स्कूल के वालीबाल मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 12 जिलों के तथा बालिका वर्ग में 8 जिलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

चैम्पियनशिप के उपरांत छत्तीसगढ़ राज्य की टीमें 24 फरवरी से 01 मार्च1 तक हुगली (पश्चिम बंगाल) में आयोजित 46वीं सब जूनियर नेशनल वालीबाल चैम्पियनशिप में भाग लेंगी।चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर रायपुर में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत अंतिम 14–14 खिलाड़ियों का चयन कर रवाना किया जाएगा।

बालिका वर्ग का खिताब साई रायपुर ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में साई रायपुर ने दुर्ग को सीधे सेटों में 2–0 से हराया। तीसरे स्थान पर राजनादगांव रही. बालक वर्ग में साई रायपुर ने रायपुर को 25-21,25-23 से हारकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। वही तीसरा स्थान बिलासपुर रही.

चैंपियनशिप के समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट वालीबाल एसोसियेशन के अध्यक्ष महेश गागड़ा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. अकरम ख़ान, सचिव हेम प्रकाश नायक, सयुक्त सचिव नितिन पाण्डेय, विनोद नायर, अंतरराष्ट्रीय रैफरी साईं ट्रेनिंग सेंटर के कोच श्री त्रिपाठी जी, जनका यादव, इरफ़ान हयात, राजेश सोमवंशी, अजीत कुट्टन एव अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author