Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK सूर्य नमस्कार सामूहिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन कल राजधानी में

क्रीड़ा भारती महानगर एवं जिला योगासन खेल संघ के संयुक्त तत्वाधान में सूर्य नमस्कार सामूहिक प्रतियोगिता का आयोजन 1 फरवरी रविवार सुबह 7:30 से बालाजी स्कूल देवेंद्र नगर में रखा गया है।

सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में बालक-बालिका एवं महिला-पुरुष मिश्रित टीम भाग ले सकती है, आयु का कोई बंधन नहीं है, हर टीम में 10 से 12 प्रतिभागी होना अनिवार्य है।

सूर्य नमस्कार का सामूहिक प्रदर्शन मंत्र के उच्चारण के साथ या फिर म्यूजिक के साथ लयबद्ध तरीके से किया जा सकता है एवं पूरे प्रदर्शन को अधिकतम 5 मिनट में पूर्ण करना है।सूर्य नमस्कार सामूहिक स्पर्धा में विद्यालय, महाविद्यालय, खेल संघ, क्रीड़ा केंद्र, समिति संस्थान, मोहल्ले, आदि से प्रतिभागी सम्मिलित हो सकते हैं.

पांच निर्णयोको द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों को प्रथम पुरस्कार- 3000/- द्वितीय पुरस्कार- 2000/-तृतीय पुरस्कार- 1000/- साथ ही शील्ड एवं विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान की जाएगी।

छत्तीसगढ़ क्रीड़ा भारती प्रांत युवा प्रमुख नुरेंद्र कुम्हार ने बताया कि सूर्य नमस्कार की प्रतियोगिता प्रथम बार आयोजित किया जा रहा है इसके पूर्व कहीं भी कभी भी ऐसा कोई स्पर्धा नहीं हुआ है. कार्यक्रम का निर्देशन क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रान्त के योग प्रमुख डॉ. छगनलाल सोनवानी के द्वारा किया जाएगा।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author