
साहिल क्रिकेट एकेडमी के तत्वाधान में आयोजित साहिल विंटर कप 16 आयु वर्ग में कल जनक क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट खो कर मात्र 120 रन ही बनाए.जनक क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए ईशान अग्रवाल ने 51 रन और अभिन्दन यादव ने 25 रनो की पारी खेले.

टर्मिनेटर इंटरनैशनल क्रिकेट एकेडमी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए आरव राज और पी आर्यन ने 2-2 विकेट लिए.जवाब में 121 रनो के लक्ष्य का पिछा करते हुए टर्मिनेटर ने 29.4 ओवर में 3 विकेट खोकर ही इस लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया.
टर्मिनेटर एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान आरव राज ने शानदार 73 रन और सोहम सिंह ने 27 रनो की पारी खेली. टर्मिनेटर ने यह मैच 7 विकेट सेजीत कर प्रतियोगिता में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज किया. मैन ऑफ द मैच का पुरुष्कार टर्मिनेटर के कप्तान आरव राज को मिला.

