chess

KHELNEWZ RAIPUR DESK संभागीय स्कूल शतरंज प्रतियोगिता आगामी 27 सितम्बर को राजधानी में होगा आयोजित

डिस्ट्रिक्ट चेस एकेडमी द्वारा जी.एच. रायसोनी मेमोरियल संभागीय स्कूली शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 27 सितंबर को कोलंबिया ग्लोबल स्कूल में किया जा रहा है। रायसोनी फाउंडेशन और कल्पना प्रकाश वेलफेयर फाउंडेशन के सहयोग तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित होने वाली इस एकदिवसीय प्रतियोगिता में संभाग के स्कूली खिलाड़ी भाग लेंगे।

इस प्रतियोगिता के लिए कुल 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, 57 ट्रॉफियां और स्मृति चिह्न निर्धारित किए गए हैं। सभी सात आयु वर्गों (अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-17 और अंडर-19) के शीर्ष 4 बालक और बालिकाएं आगामी ‘जी.एच. रायसोनी राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता’ में संभाग का प्रतिनिधित्व करने के लिए मेरिट के आधार पर चयनित होंगे।

सर्वाधिक भागीदारी वाले स्कूल को 1,000 रुपये का नकद पुरस्कार और ‘बेस्ट स्कूल’ ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा, सभी प्रतिभागियों को पदक और ई-प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिता के लिए पात्रता

पात्रता केवल रायपुर संभाग के स्कूली छात्र-छात्राएं का होगा. उद्घाटन: प्रातः 09:00 बजे व प्रथम चक्र (राउंड 1): प्रातः 09:30 बजे खेले जायेंगे। पुरस्कार वितरण अपराह्न 04:30 बजे होगा। स्पर्धा फिडे स्विस सिस्टम से प्रत्येक खिलाड़ी को 15 मिनट, प्रति चाल 5 सेकंड की वृद्धि (इंक्रीमेंट) के साथ आयोजित होगा.

पंजीकरण एवं प्रवेश शुल्क

प्रवेश शुल्क अंडर-7, 9 और 11 के लिए 500 रुपये, अंडर 13, 15, 17 और 19 के लिए 600 रुपये। सामान्य शुल्क के साथ आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर (शाम 5:00 बजे तक) है। इसके बाद 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ 24 सितंबर (शाम 5:00 बजे तक) पंजीकरण स्वीकार किए जाएंगे।

टूर्नामेंट डायरेक्टर दीपांकर सेनगुप्ता (सचिव, रायपुर डिस्ट्रिक्ट चेस एकेडमी) – 9424702533, चीफ आर्बिटर आईए रॉकी देवांगन – 8319351117, डिप्टी चीफ आर्बिटर एफए अनिल शर्मा – 7566511666 से संपर्क किया जा सकता है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *