शालेय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता श्री गुजराती उ मा शाला, देवेन्द्र नगर में सम्पन्न हुआ। यह जानकारी देते हुए शाला के प्राचार्य अनीस मेमन ने आगे बताया कि कबड्डी, खो-खो, रिले रेस के अलावा व्यक्तिगत खेल में कुर्सी दौड़, रस्सीकूद एवं स्लो साईकल और इंडोर गेम्स में कैरम, शतरंज, बैडमिंटन आदि खेल का आयोजन विभिन्न प्रभारी शिक्षकगण के माध्यम से संपन्न हुआ।
दौड़ प्रतियोगिता का उदघाटन प्राचार्य अनीस मेमन ने हरी झण्डी दिखाकर किया। कब्बड्डी खेल के साथ प्रतियोगिता समापन अवसर पर प्रबन्ध समिति श्री गुजराती शिक्षण संघ के उपाध्यक्ष अशोक भाई पटेल, सचिव हेमन्त गोहिल एवं सहसचिव प्रवीण भाई पटेल आदि उपस्थित थे।
Please follow and like us:
