chess

KHELNEWZ RAIPUR DESK शतरंज खिलाड़ी मुकेश यादव को मिली अंतरराष्ट्रीय रेटिंग

छत्तीसगढ़ वन विभाग बालोद वनमंडल में बी.एफ.ओ.के पद पर कार्यरत शतरंज खिलाड़ी मुकेश यादव ने जनवरी माह में आयोजित स्टेट ओपन फीडे रेटेड शतरंज चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय फीडे रेटिंग प्राप्त की है।

प्रतियोगिता में उन्होंने रैपिड शतरंज में 6 अंक एवं ब्लिट्ज में 5 अंक अर्जित किए। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें रैपिड में 1725 तथा ब्लिट्ज में 1658 की अंतर्राष्ट्रीय रेटिंग प्राप्त हुई।

उनकी इस उपलब्धि पर उनके कोच अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर एवं नेशनल इंस्ट्रक्टर अनिश अंसारी, छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी, सचिव हेमंत खुटे, डीएफओ बालोद अभिषेक अग्रवाल, डीएफओ बीजापुर श्री रामकृष्ण, एसडीओ वन विभाग सुश्री आरती पावले ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *