Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK वॉलीबॉल का महासंग्राम कल से राजधानी में होगा शुरू

हटकेश्वरनाथ वॉलीबॉल संघ द्वारा 03 से 05 अप्रैल तक महादेव घाट स्थित वॉलीबॉल ग्राउंड में 5वीं ऑल इंडिया वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन 03 अप्रैल को सुबह 10 बजे राजेश मूणत विधायक एवं पूर्व मंत्री के मुख्य आतिथ्य में होगा।

इस अवसर पर मनोज वर्मा, महेन्द्र औसर (पार्षद द्वय), मोहम्मद अकरम खान, अनुराग राठी, संरक्षक मंगलेस्वर सिंह, जितेन्द्र सिंह, मार्तंड सिंह, सचिव रमाकांत निषाद सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।प्रतियोगिता में मास्टर्स 40+ वर्ग के साथ ओपन गर्ल्स स्पर्धा भी होगी।

मास्टर्स वर्ग में दुबई, उत्तर प्रदेश, केरल, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, चंडीगढ़, कोरबा, रायपुर और मॉर्निंग क्लब की टीमें भाग लेंगी, जबकि महिला वर्ग में पुणे, हरियाणा, कोलकाता, दिल्ली, आगरा, SAI रायपुर और भिलाई की टीमें उतरेंगी।

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेने वाली कई टीमों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध खिलाड़ी शामिल रहेंगे। मास्टर्स वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹71,000 एवं द्वितीय पुरस्कार ₹51,000, जबकि ओपन गर्ल्स वर्ग में प्रथम पुरस्कार ₹31,000 शील्ड तथा द्वितीय पुरस्कार ₹21,000 शील्ड रखा गया है।.यह जानकारी अध्यक्ष सैयद अनवर अली ने दिया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *