Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK वुमेंस वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट में रेलवे ने छत्तीसगढ़ को 27 रन से हराते हुए फाइनल में किया प्रवेश

बीसीसीआई द्वारा सीनीयर वुमेंस वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की टीम का सेमी फायनल मैच चंडीगढ में रेलवे टीम के विरुद्ध खेला गया. रेलवे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.

रेलवे ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 173 रन बनाये। रेलवे की ओर से भावना गोपलानी ने 65 रनों का योगदान दिया। उनके अतिरिक्त आरुषी गोयल ने 51 रन, मिन्नु मनी ने 18 रन तथा शिप्रा गीरी ने 17 रन बनाये.

छत्तीसगढ़ की ओर से महक नरवसे ने किफायती तथा शानदार गेंदबाजी करते हुये 3 विकेट प्राप्त किये। उनके अतिरिक्त उर्मिला हरीना, तरन्नुम पठान तथा अदिती पंवार ने 1-1 विकेट प्राप्त किया.174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम 49.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर केवल 146 रन ही बना सकी।

छत्तीसगढ़ की ओर से नेहा बडवाइक ने 38 रन तथा महक नरवसे ने 35 रनों का योगदान दिया। उनके अतिरिक्त शिवानी कृष्णा ने 17 रन तथा प्रिती यादव ने 15 रन बनाये. रेलवे की ओर से पुनम यादव ने 3 विकेट तथा जनुजा कंवर ने 2 विकेट प्राप्त किये। रेलवे ने मैच 27 रनों से जीतकर फायनल में प्रवेश किया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *