Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK वुमेंस अंडर 15 वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट में छत्तीसगढ़ ने चंडीगढ़ को 10 विकेट से हराया

बीसीसीआई द्वारा वुमेंस अंडर 15 वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की टीम का पहला मैच इंदौर में चंडीगढ टीम के विरुद्ध खेला गया. चंडीगढ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया.चंडीगढ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 35 ओवरों में 6 विकेट खोकर 173 रन बनाये।

चंडीगढ़ की शुरुआत अच्छी रही, उनके प्रारंभिक बल्लेबाज अनवी राणा ने 51 रन तथा आयु ने 26 रन बनाये तथा पहले विकेट के लिये 33 रन की साझेदारी की। उनके अतिरिक्त रीया यादव ने 22 रन बनाये।छत्तीसगढ़ टीम के सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया तथा चंडीगढ के बल्लेबाजो को रन बनाने से रोके रखा।

छत्तीसगढ़ की ओर से अभिलाषा बारा तथा संतोषी बाई ने 1-1 विकेट प्राप्त किये। 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ टीम ने 22.2 ओवरों में बिना विकेट खोये 174 रन बनाकर मैच अपने नाम किया.छत्तीसगढ़ की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये तेज गती से रन बनाये तथा अपना विकेट बचा के रखा।

यति शर्मा ने 78 गेंदों में 12 चौको तथा 2 छक्कों की मदद से नाबाद 91 रन बनाये, साथ ही गीत डहरीया ने 56 गेंदों में 7 चौको की मदद से नाबाद 58 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ ने मैच 10 विकेट से जीत लिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *