Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK वुमेंस अंडर 15 वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट में छत्तीसगढ़ ने मुकाबले को पांडिचेरी के विरुद्ध 9 विकेट से जीत लिया

बीसीसीआई द्वारा वुमेंस अंडर 15 वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की टीम का चौथा मैच इंदौर में पांडेचेरी टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया.पांडेचेरी ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 35 ओवरों में 3 विकेट खोकर 182 रन बनाये।

पांडेचेरी की शुरुआत अच्छी रही, उनके प्रारंभिक बल्लेबाज हंसीका ने नाबाद 59 रन तथा गौधना ने 45 रन बनाये तथा पहले विकेट के लिये 68 रनों की साझेदारी की। उनके अतिरिक्त शिवानी ने 31 रन तथा अंजुम ने नाबाद 22 रन बनाये।छत्तीसगढ़ टीम के सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया तथा पांडेचेरी के बल्लेबाजो को रन बनाने से रोके रखा।

छत्तीसगढ़ की ओर से श्रीया पांडे, गायत्री बाई तथा संतोषी बाई ने 1-1 विकेट प्राप्त किये।183 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 23.1 ओवरों में केवल 1 विकेट खोकर 184 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। छत्तीसगढ़ की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये तेज गती से रन बनाये तथा अपना विकेट बचा के रखा.

यति शर्मा ने 55 गेंदों में 16 चौको तथा 1 छक्के की मदद से 84 रन बनाये, साथ ही गीत डहरीया ने 65 गेंदों में 8 चौकों तथा 1 छक्के की मदद से 64 रनों का योगदान दिया । पांडेचेरी की ओर से अंजुम ने 1 विकेट प्राप्त किये । छत्तीसगढ़ ने मैच 9 विकेट से जीत लिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *