बीसीसीआई द्वारा वुमेंस अंडर 15 वनडे क्रिकेट टुर्नामेंट का आयोजन 02 जनवरी से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का तिसरा मैच इंदौर में केरल टीम के विरुद्ध खेला गया।छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 35 ओवरों में 6 विकेट खोकर 113 रन बनाये।

छत्तीसगढ़ अंडर 15 टीम के सभी गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया तथा केरल के बल्लेबाजो को रन बनाने से रोके रखा। छत्तीसगढ़ की ओर से पलक सिंह ने 2 विकेट, अभिलाषा बारा तथा संतोषी बाई ने 1-1 विकेट प्राप्त किये। 114 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ की टीम ने 21.4 ओवरों में 4 विकेट खोकर 116 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

छत्तीसगढ़ की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये तेज गती से रन बनाये तथा अपना विकेट बचा के रखा. यति शर्मा ने 60 गेंदों में 13 चौको की मदद से नाबाद 78 रन बनाये, साथ ही गीत डहरीया ने 21 रनों का योगदान दिया. केरल की ओर से आर्यनंदा ने 2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 6 विकेट से जीत लिया।