Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK विश्व कप रोलबाल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खेल कमेंटेटर जसवंत बिखेरेंगे अपनी आवाज़

छत्तीसगढ़ के अनुभवी और लोकप्रिय खेल कमेंटेटर जसवंत क्लाडियस अब दुबई के अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी आवाज़ का जादू बिखेरने जा रहे हैं। आगामी 14 से 18 दिसंबर तक दुबई में आयोजित होने वाली सातवीं विश्व कप रोलबाल चैंपियनशिप में वे आँखों देखा हाल सुनाएँगे।क्लाडियस इससे पहले भी कई बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं। वर्ष 2023 में पुणे में हुई छठी वर्ल्ड रोलबाल चैंपियनशिप और इसी साल केन्या में संपन्न जूनियर विश्व रोलबाल चैंपियनशिप में वे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के लिए कमेंट्री कर चुके हैं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *