Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK विजय हजारे वनडे ट्रॉफी के अंतिम मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने उत्तराखंड को 7 रनो से हराया

देव आदित्य सिंह ने झटका चार महत्वपूर्ण विकेट

बीसीसीआई द्वारा सीनीयर मेंस विजय हजारे वनडे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का सातवां तथा अंतिम मैच 08 जनवरी को जयपुर में उत्तराखंड टीम के विरुद्ध खेला गया. उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया.

छत्तीसगढ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 265 रनो का स्कोर बनाया। छत्तीसगढ की ओर से कप्तान अमनदीप खरे ने प्रतियोगिता में अपना छठवां अर्धशतक लगाते हुये 62 रनों की पारी खेली। उनके अतिरिक्त विकल्प तिवारी ने 35 रन तथा प्रतिक यादव ने 29 रनों का योगदान दिया.

उत्तराखंड की ओर से देवेन्द्र सिंह बोरा ने 3 विकेट लिये. 266 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर केवल 258 रन ही बना पायी। उत्तराखंड की ओर से कुणाल चंदेला ने 67 रन, आजन्य सुर्यवंशी ने 62 रन तथा सुचित ने 52 रनों का योगदान दिया. छत्तीसगढ की ओर से देव आदित्य सिंह ने 4 विकेट, वहीं अजय मंडल ने भी 2 विकेट झटके. छत्तीसगढ ने मैच 7 रनों से जीत लिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *