Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK विजय हजारे वनडे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ ने मुंबई के विरुद्ध मुकाबला 6 रनो से जीत लिया

बीसीसीआई द्वारा सीनीयर मेंस विजय हजारे वनडे ट्रॉफी का आयोजन 24 दिसंबर से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का छठवां मैच 06 जनवरी को जयपुर में महाराष्ट्र टीम के विरुद्ध खेला गया।महाराष्ट्र ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

मैदान गीला होने के कारण मैच 31 ओवरों का खेला गया। छत्तीसगढ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 29 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर केवल 166 रनो का स्कोर बनाया। छत्तीसगढ की ओर से आयुष पांडे ने 49 रन बनाये, विकल्प तिवारी ने 22 रन तथा अजय मंडल ने 19 रनों का योगदान दिया.

महाराष्ट्र की ओर से प्रदीप दाधे तथा विक्की ओस्तवाल ने 3-3 विकेट लिये ।167 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराष्ट्र 31 ओवरों में 8 विकेट खोकर केवल 160 रन ही बना पायी। महाराष्ट्र की ओर से अर्शिन कुलकर्ना ने 67 रन तथा सिद्धेश वीर ने 23 रन बनाये।

कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने 22 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ टीम की ओर से रवि किरण ने 3 विकेट और अजय मंडल ने 2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ ने मैच 6 रनों से जीत लिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *