Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK विजय हजारे वनडे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ ने सिक्किम को 229 रनो से हराया

युवा विकल्प तिवारी और डेब्यूटांट देव आदित्य सिंह ने किया हरफनमौला प्रदर्शन

बीसीसीआई द्वारा सीनीयर मेंस विजय हजारे वनडे ट्रॉफी का आयोजन 24 दिसंबर से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का चौथा मैच आज जयपुर में सिक्किम टीम के विरुद्ध खेला गया।सिक्किम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

छत्तीसगढ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 50 ओवरों में 3 विकेट खोकर 355 रनो का विशाल स्कोर बनाया। छत्तीसगढ की ओर से विकल्प तिवारी ने शानदार शतक लगाते हुये 57 गेंदों में 9 चौकों तथा 6 छक्कों की मदद से 112 नाबाद रन बनाये। आयुष पांडे ने 86 रन तथा कप्तान अमनदीप खरे ने नाबाद 83 रन बनाये. मयंक वर्मा ने 36 रनों का योगदान दिया.

सिक्किम की ओर से अभिषेक तथा अंकुर ने 1-1 विकेट लिये। 356 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिक्किम 34 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर केवल 126 रन ही बना पायी। सिक्किम की ओर से गुरींदर सिंह ने 47 रन तथा पालजोल ने 43 रन बनाये। छत्तीसगढ टीम की ओर से अपना पहला मैच खेल रहे देव आदित्य सिंह ने 4 विकेट प्राप्त किये वहीं अजय मंडल ने भी 4 विकेट झटके। छत्तीसगढ ने मैच 229 रनों से जीत लिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *