Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK विजय हजारे वनडे ट्रॉफी में पंजाब ने छत्तीसगढ़ को 9 विकेट से हराया

बीसीसीआई द्वारा सीनीयर मेंस विजय हजारे वनडे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का दूसरा मैच कल जयपुर में पंजाब टीम के विरुद्ध खेला गया। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।छत्तीसगढ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 48.4 ओवरों में 10 विकेट खोकर 253 रनो का स्कोर बनाया।

छत्तीसगढ की ओर से कप्तान अमनदीप खरे ने सर्वाधिक 76 रन बनाये, वहीं मयंक वर्मा ने 64 रन, शुभम अग्रवाल ने 36 रन तथा अनुज तिवारी ने 31 रनों का योगदान दिया.पंजाब की ओर से कृष भगत ने 3 विकेट, सुखदिप बाजवा तथा रघु शर्मा ने 2-2 विकेट लिये।

254 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने 42.1 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया। पंजाब की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज हरनूर सिंह ने शानदारबल्लेबाजी करते हुये नाबाद 115 रन बनाये तथा पंजाब की जीत सुनिश्चित की। उनके अतिरिक्त अनमोलप्रीत सिंह ने नाबाद 105 रन बनायें । छत्तीसगढ टीम की ओर से मोहित राउत ने 1 विकेट प्राप्त किया। पंजाब ने मैच 9 विकेट से जीत लिया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *