बीसीसीआई द्वारा सीनीयर मेंस विजय हजारे वनडे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का तिसरा मैच जयपुर में मुंबई टीम के विरुद्ध खेला गया. मुंबई ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।छत्तीसगढ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 38.1 ओवरों में 10 विकेट खोकर 142 रनो का सामान्य स्कोर बनाया।

छत्तीसगढ की ओर से कप्तान अमनदीप खरे ने सर्वाधिक 63 रन बनाये, वहीं अजय मंडल ने 46 रनों का योगदान दिया।मुंबई की ओर से शम्स मुलानी ने 5 विकेट तथा शार्दुल ठाकुर ने 4 विकेट लिये । 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने केवल 24 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाकर मैच आसानी से जीत लिया।
मुंबई की ओर से प्रारंभिक बल्लेबाज अंगकीश रघुवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये नाबाद 68 रन बनाये तथा सिद्धार्थ लाड ने नाबाद 48 रन बनायें । छत्तीसगढ टीम की ओर से हर्ष यादव ने 1 विकेट प्राप्त किया । मुंबई ने मैच 9 विकेट से जीत लिया ।
