Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK विजय मर्चेन्ट ट्राफी में छत्तीसगढ़ ने ओडिशा के विरुद्ध कसा शिकंजा

बीसीसीआई द्वारा मेंस अंडर 16 विजय मर्चेन्ट मल्टी डे ट्राफी में छत्तीसगढ़ की टीम का दूसरा मैच मुरैना, मध्य प्रदेश में ओडिशा टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।ओडिशा ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 57.1 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर केवल 139 रन ही बनाये.

ओडिशा की ओर से आशुतोष नायक ने सर्वाधिक 38 रन तथा ओमप्रकाश दास ने 24 रन बनाये। नील नितिन मोहंती ने भी 23 रनों का योगदान दिया।छत्तीसगढ टीम की ओर से अर्शवीर सिंह भाटीया ने शानदार गेंदबाजी करते हुये 4 विकेट तथा अरहम नाहर ने 2 विकेट प्राप्त किया।

छत्तीसगढ ने अपनी पहली पारी में 82.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर 248 रन बनायें। छत्तीसगढ की ओर से अर्शवीर सिंह भाटीया ने 47 रन तथा प्रतिक गंधव ने 43 रन बनाये साथ ही अंशुमन ठाकुर ने 30 रन तथा आदित्य ने 23 रन बनाये।ओडिशा की ओर से मृत्युंजय दास तथा हिमनीश साहु ने 3-3 विकेट प्राप्त किये।

दूसरे दिन की समाप्ति तक ओडिशा ने अपनी दूसरी पारी में 37 ओवरों में 5 विकेट खोकर 103 रन बना लिये हैं। ओडिशा की ओर से आशुतोष नायक ने 52 रन बनाये। वहीं छत्तीसगढ की ओर से अर्शवीर सिंह भाटीया तथा आदित्य ने 2-2 विकेट प्राप्त किये। दूसरे दिन की समाप्ति तक ओडिशा 6 रनों से पीछे है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *