पहली पारी की बढ़त का एडवांटेज मिला पंजाब को
बीसीसीआई द्वारा मेंस अंडर 16 विजय मर्चेन्ट मल्टी डे ट्राफी में छत्तीसगढ़ की टीम का पांचवा मैच ग्वालीयर में पंजाब टीम के विरुद्ध खेला गया. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया.छत्तीसगढ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 40.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर 114 रन बनाये।

पंजाब ने अपनी पहली पारी में 61.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर 136 रन बनाये। पंजाब की ओर से अभिशेख राजपुत ने नाबाद 39 रन बनाये तथा पंजाब को पहली पारी में बढत दिलाई। उनके अतिरिक्तउपदेश्वर सिंह ने 21 रन तथा साहिब जोतवीर सिंह ने 20 रन बनाये।

छत्तीसगढ की ओर से अर्शवीर सिंह ने 4 विकेट तथा यर्थाथ सिंह चौहान ने 3 विकेट लिये।मैच की समाप्ति तक छत्तीसगढ ने अपनी दूसरी पारी में 59 ओवरों में 6 विकेट खोकर 178 रन बना लिये है। छत्तीसगढ की ओर से उज्जवल मरकाम ने नाबाद 55 रन बनाये । प्रतिक गंधर्व ने 35 रन तथा अनिकेत कुजुर 27 ने रन बनाये। वहीं पंजाब की ओर से अभिषेक राजपुत ने 3 विकेट प्राप्त किये।मैच ड्रा पर समाप्त हुआ, पंजाब ने पहली पारी की बढ़त प्राप्त की।