Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK विजय मर्चेन्ट ट्राफी में पंजाब ने छत्तीसगढ़ पर पहली पारी में दर्ज की मामूली बढ़त

बीसीसीआई द्वारा मेंस अंडर 16 विजय मर्चेन्ट मल्टी डे ट्राफी में छत्तीसगढ़ की टीम का पांचवा मैच ग्वालीयर, मध्य प्रदेश में पंजाब के विरुद्ध खेला जा रहा है. पंजाब ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।छत्तीसगढ़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 40.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर 114 रन बनाये।

छत्तीसगढ की ओर से चंद्रान्श यादव ने नाबाद 43 रन, अंशुमन ठाकुर ने 20 रन तथा अनिकेत कुजुर ने 15 रनों का योगदान दिया।पंजाब की ओर से शिवम मंत्री ने 4 विकेट तथा जैविन ने 3 विकेट प्राप्त किये। पंजाब ने अपनी पहली पारी में 61.2 ओवरों में 10 विकेट खोकर 136 रन बनाये।

पंजाब की ओर से अभिशेख राजपुत ने नाबाद 39 रन बनाये तथा पंजाब को पहली पारी में बढत दिलाई। उनके अतिरिक्त उपदेश्वर सिंह ने 21 रन तथा साहिब जोतवीर सिंह ने 20 रन बनाये.छत्तीसगढ की ओर से अर्शवीर सिंह ने 4 विकेट तथा यर्थाथ सिंह चौहान ने 3 विकेट लिये ।

दूसरे दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ ने अपनी दूसरी पारी में 12 ओवरों में 2 विकेट खोकर 36 रन बना लिये है। छत्तीसगढ की ओर से अनिकेत कुजुर 21 रन पर नाबाद खेल रहें है। वहीं पंजाब की ओर से अभिशेख राजपुत ने 2 विकेट प्राप्त किये। दूसरे दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ ने 14 रनों की बढत बना ली हैं ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *