बीसीसीआई द्वारा मेंस अंडर 16 विजय मर्चेन्ट मल्टी डे ट्राफी में छत्तीसगढ़ की टीम का प्री क्वार्टर मैच आज से बडोदरा में असम टीम के विरुद्ध शुरू हुआ। असम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।छत्तीसगढ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 50.4 ओवरों में 10 विकेट खोकर 124 रन बनाये।
छत्तीसगढ की ओर से अर्शवीर सिंह भाटीया ने 29 रन तथा उज्जवल सिंह मरकाम ने 28 रनों का योगदान दिया। उनके अतिरिक्त अरहम नाहर ने 15 रन बनाये।असम की ओर से नित्रिक राज ने 5 विकेट तथा प्रिंस बोरा ने 3 विकेट प्राप्त किये। पहले दिन की समाप्ति तक असम ने अपनी पहली पारी में 36 ओवरों में 2 विकेट खोकर 116 रन बना लिये हैं।

असम की ओर से सुरजित सैकिया ने 66 रन बनायें। उनके अतिरिक्त सुभाष विश्वास ने नाबाद 26 रन तथा अमन यादव ने नाबाद 20 रन बनाये। छत्तीसगढ की ओर से अरहम नाहर ने 2 विकेट प्राप्त किये। पहले दिन की समाप्ति तक असम 8 रनों से पीछे हैं ।
