Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK लंबित उत्कृष्ट खिलाड़ी की घोषणा एवं खेल अलंकरण की मांग को लेकर खिलाड़ियों के दल ने विधानसभा अध्यक्ष से किया मुलाकात

विधानसभा अध्यक्ष ने खिलाड़ियों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए जल्द उचित कार्यवाही का दिया आश्वाशन

छत्तीसगढ़ के पदक विजेता एवं अवॉर्डी खिलाड़ियों ने खेल युवा कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ की उप संचालक रश्मि ठाकुर से मुलाकात कर लंबित उत्कृष्ट खिलाड़ी की घोषणा एवं खेल अलंकरण समारोह की मांग को लेकर अपनी बात का ज्ञापन के माध्यम से रखें ।

इस क्रम में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह से भी उनके रायपुर निवास में खिलाड़ियों के दल ने मिलकर लंबित उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषणा एवं राज्य खेल अलंकरण समारोह को पुनः खिलाड़ियों को जल्द से जल्द प्रदान करते हुए सम्मानित करने का निवेदन किया गया जिसमें उनके द्वारा आश्वस्त किया गया है।

खिलाड़ियों की इस सक्रिय मुलाकात के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि खेल मंत्री एवं मुख्यमंत्री से इस विषय पर अनुशंसा कर आगामी बजट सत्र के पहले खिलाड़ियों की इस लंबित मांग को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अवगत करेंगे ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author