Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK राष्ट्रीय फेडरेशन कप राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में प्रियंका ने जीते 02 स्वर्ण

12वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप एवं प्रो नाईट फाइट का आयोजन 06 से 08 फरवरी तक एल बी स्टेडियम बॉक्सिंग हॉल, हैदराबाद (तेलंगाना) में किया गया. जिसमे छत्तीसगढ़ की बालिका खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 04 स्वर्ण और दो टाइटल बेल्ट जीतकर पदक तालिका में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया. जिसमे सभी खिलाड़ी रायपुर के है।

प्रियंका साहू ने दो स्वर्ण जीत कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। वही मानसी तांडी और पिंकी गुप्ता ने प्रो नाईट फाइट की प्रतिष्ठा पूर्ण टाइटल बेल्ट जीता और दीपाली बघेल और पल्लवी साहू ने अपने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।पुरुस्कार वितरण थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ कुलदीप सुमनाक्षर, महासचिव रविंदर सिंह, आयोजन सचिव फरीद उद्दीन, एम मनोहर बाबू, डॉ सफी सहित अनेकों जन ने किया।

यह जानकारी देते हुए राज्य थाई बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अनीस मेमन और महासचिव लखन कुमार साहू ने आगे बताया कि छ ग का 05 बालिका खिलाड़ियों और 02 अधिकारियों सहित 07 सदस्यीय दल ने भाग लिया जिसमें रायपुर से 06 एवं दंतेवाड़ा से 01 सदस्य शामिल था।छ ग थाई बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अनीस मेमन के मार्गदर्शन और दंतेवाड़ा खेल एवं युवा कल्याण विभाग की कोच टिकेश्वरी साहू के नेतृत्व में सिकंदराबाद से रायपुर वापस आ रहे है जहाँ रेल्वे स्टेशन में पदक विजेताओं का स्वागत किया जाएगा।

स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी 01) पल्लवी साहू (-67 kg, -21yrs) 02) प्रियंका साहू (-45 kg, -21yrs)03) प्रियंका साहू (म्यूजिकल इवेन्ट, – 21yrs)04) दीपाली बघेल (-48kg, – 18 yrs) 05) मानसी तांडी (प्रो नाईट फाइट टाइटल बेल्ट स्वर्ण पदक, – 45kg ) 06) पिंकी गुप्ता (प्रो नाईट फाइट टाइटल बेल्ट स्वर्ण पदक, -48kg)स्पर्धा में संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनीस मेमन (रायपुर) और खेल एवं युवा कल्याण विभाग, दंतेवाड़ा की कोच टिकेश्वरी साहू ने निर्णायक पैनल के मुख्य सदस्य के रूप में कर्तव्य निर्वहन किया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author