Archery

KHELNEWZ RAIPUR DESK राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में चांदनी साहू ने 30 मीटर में जीता गोल्ड

42वीं एन.टी.पी.सी. सब जूनियर तीरंदाजी राष्ट्रीय प्रतियोगिता ईटानगर के अरूणांचल प्रदेश में आयोजित है. इस प्रतियोगिता में प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के 30 तीरंदाज, कोच, मैनेजर शामिल हुए।

आज इस प्रतियोगिता में इंडियन वर्ग में चांदनी साहू ने 30 मीटर में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है और तोरण यादव ने 20 मीटर में ब्रॉन्ज़ मेडल जीते है तथा इंडियन वर्ग की टीम इवेंट में महिला वर्ग ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है. टीम इवेंट में चांदनी साहू, निकिता यादव, सरिता बघेल और सिमरन खुसरो तथा कोच प्रभु पोर्ते और बिन्देश्वरी उपस्थित रही।

इस अवसर पर श्री मुरारका ने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रदर्शन रिकर्व वर्ग में भी शानदार रहा। बॉयज़ वर्ग में निशांत ने 8वां स्थान प्राप्त किया। आज इस विजय पर छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के प्रदेशाध्यक्ष मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विजयी खिलाड़ियों को बधाई दिए।

रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भारतीय तीरंदाजी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाश मुरारका, दीपेश अरोरा, रामलखन पैकरा, भरत मटियारा, वंदना उईके, इतवारी कोच, टी. टी. बेहरा, आत्माराम बंजारे ने सभी तीरंदाज, कोच को शुभकामनाएं दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author