भारतीय कायाकिंग और कैनोइंग एसोसिएशन के तत्वावधान में, 14वीं राष्ट्रीय ड्रैगन बोट सीनियर एवं जूनियर चैंपियनशिप 6 से 9 जनवरी तक मध्य प्रदेश के भोपाल के लोअर लेक में आयोजित की जा रही है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के 19 बालक, 12 बालिका खिलाड़ी, 2 कोच भाग ले रहे हैं।
इसके अलावा 13वीं कैनो स्लैलम राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर चैंपियनशिप 12 से 15 जनवरी तक मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में 2 बालक और 2 बालिका खिलाड़ी, 1 कोच भाग ले रहे हैं।

दोनों चैंपियनशिप में आज जाने से पूर्व प्रशांत सिंह रघुवंशी सहसचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग एसोसिएशन की अगुवाई में चैंपियनशिप में जाने वाले सभी खिलाड़ीयो ने खेल मंत्री अरुण साव से उनके निवास पर मुलाकात की व उन्हें उक्त चैंपियनशिप की विस्तृत जानकारी दिए.
इसके साथ ही खेल मंत्री जी ने खेल विभाग से प्रदत ट्रेक शूट का वितरण किया व सभी खिलाड़ियो को अपनी शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई की हर बार की तरह इस बार भी खिलाड़ी मेडल जीतेंगे। चैंपियनशिप में जगदलपुर के 6 खिलाड़ी भी शामिल हैं व एनआईएस कोच पिंकी साहू और सहायक कोच परवेश सोनवाने भी टीम के साथ जा रहे है.
हर साल सब जूनियर, जूनियर, सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राज्य को कायाकिंग एंड कैनोइंग के खिलाड़ी से पदक प्राप्त कर रहे है. इस अवसर पर बलदेव सिंह भाटिया अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश कायाकिंग एंड कैनोइंग संघ, रोहित काले कार्यकारी अध्यक्ष, अभिजीत मिश्रा सचिव, प्रशांत सिंह रघुवंशी सहसचिव, अमरजीत छाबड़ा ने शुभकामनाएं दिए.
