Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने झटके 2 स्वर्ण

राजधानी के नया रायपुर स्थित सेंध लेक मे 12 से 14 जून तक आयोजित 36 वीं राष्ट्रीय कैनो स्प्रिंट जूनियर पुरुष एवं महिला एवं सबजूनियर बालक एबं बालिका प्रतियोगिता आयोजित हो रहा है.

स्पर्धा भारतीय व राज्य कायकिंग कैनोइंग एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित है. प्रतियोगिता का दूसरा दिन छत्तीसगढ़ के नाविको के नाम रहा. जिसमे 2 स्वर्णिम सफलता अर्जित हुआ.

सबजूनियर बालक वर्ग मे पहला स्वर्ण दीपक एवं लक्ष्य की जोड़ी ने छत्तीसगढ़ को C-2 500 मीटर इवेंट मे दिलाया.दूसरा स्वर्ण C4 500 मीटर इवेंट मे सैमसंग, तोरण साहू, गणेश साहू, एवं लाइसीम्बा की जोड़ी स्वर्णिम सफलता दिलाई। टीम की कोच पिंकी साहू, अशोक साहू है. प्रतियोगिता मे सम्पूर्ण भारत वर्ष से 24 राज्यों के 800 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं.

छत्तीसगढ़ की इस स्वर्णिम सफलता पर संघ के संयुक्त सचिव प्रशांत सिंह रघुवंशी, रूपेंद्र सिंह चौहान, अखिलेश दुबे, सुमित तिवारी, अशोक दुबे, राकेश ठाकुर, योगेंद्र साहू, ओमेश वर्मा आदि ने बधाई दिए.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author