छत्तीसगढ़ रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा 8वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सब-जूनियार U-15 (बालक एवं बालिका) रग्बी सेवंस चैंपियनशिप का आयोजन 28 दिसंबर को प्रातः9:00 बजे से पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के मैदान में किया गया.

जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से बालक एवं बालिका वर्ग की 15 टीमो नें हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का उद्घाटन उत्तम गर्ग- अध्यक्ष रोटरी क्लब, राकेश जैन- उपाध्यक्ष चैंबर ऑफ कॉमर्स, मिकेश बरडिया कोषाध्यक्ष चैंबर ऑफ कॉमर्स रायपुर ने किया.

बालिका वर्ग में क्रमशः रायपुर व जांजगीर- चांपा तथा महासमुंद व बिलासपुर के जिलों के बीच सेमीफाइनल खेला गया जिसमें महासमुंद जिले की निशा, नंदिनी व जिया ने 29 अंकों से बिलासपुर से जीत हासिल कर फाइनल के लिए जगह बना ली तथा रायपुर की ज्योति ने 7 अंक लेकर जांजगीर-चांपा से जीतकर रायपुर को फाइनल में पहुंचाया। जांजगीर चांपा ने 10 अंकों से बिलासपुर से जीतकर तीसरा स्थान पा लिया। महासमुंद व रायपुर के बीच निर्णायक फाइनल मैच खेला गया जिसके विजेता 12 अंको से महासमुंद जिला बना ।
इसी क्रम में बालक वर्ग में क्रमशः रायपुर व कोरबा तथा महासमुंद व बालोद के जिलों के बीच सेमीफाइनल खेला गया जिसमें कोरबा ने 19-05 अंकों से रायपुर से जीत हासिल कर फाइनल के लिए जगह बना ली तथा महासमुंद 10 अंक लेकर बालोद से जीता कर फाइनल में पहुंचा। बालोद ने 17 अंकों से रायपुर से जीतकर तीसरा स्थान पा लिया। महासमुंद व कोरबा के बीच निर्णायक फाइनल मैच खेला गया जिसमें महासमुंद के अजय और विजय ने 7 अंकों से कोरबा से बढ़त लेकर महासमुंद जिले को विजेता बनाया।
प्रतियोगिता का समापन में आसीम कादरी स्पोटर्स ऑफिसर आदर्श कालेज एवं चंद्रशेखर महतो रहे. निर्णयकों में आकाश वर्मा, मोहन तिवारी, मुस्कान कुरैटी तथा टेबल आफिशियल अनुकृति साहू व नंदिनी महानंद, सोमराज साहू एवं शिवेंद्र यादव ने अपनी जिम्मेदारी निभाई।

