Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK राज्य स्तरीय म्यू थाई चैंपियनशिप दल्लीराजहरा में हुआ शुरू

उत्तराखंड म्यू थाई एसोसिएशन द्वारा सीनियर, जूनियर, सब जूनियर (बालक – बालिका) वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 01 से 04 जून तक राजीव गाँधी स्टेडियम बॉक्सिंग हॉल, हल्द्वानी (उत्तराखंड) में किया जा रहा है।यह जानकारी देते हुए राज्य म्यू थाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू, महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि इस राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छ ग दल के चयन हेतू बी एस पी स्कूल क्रमांक 6, दल्लीराजहरा में 01 – 03 मई को 25वीं राज्य स्तरीय म्यू थाई चैंपियनशिप का आयोजन छ ग एमेच्योर म्यू थाई एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला संघ बालोद एवं राजहरा मार्शल आर्ट्स क्लब के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के प्रथम दिन 01 मई को खिलाड़ियों का वजन, मेडिकल एवँ निर्णायक गण हेतू म्यू थाई खेल नियमो का संक्षिप्त सेमिनार हुआ। 02 मई के शाम 06 बजे उदघाटन समारोह होगा वही 03 मई की रात 07 बजे पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम होगा।

प्रतियोगिता बालक, बालिकाओं के 10-11, 12-13, 14-15, 16-17, 17-23 & +23 वर्ष के अलग अलग वजन समूह में होगी। चयन प्रतियोगिता में अम्बिकापुर, बस्तर, बालोद, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर चाम्पा, दंतेवाड़ा, कोरबा, मुंगेली एवँ रायपुर जिले के लगभग 150 खिलाड़ी, अधिकारी भाग ले रहे हैं जिसमे आयु, वजन वर्ग अनुसार लगभग 60 सदस्यीय दल चुना जाएगा.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *