Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK राज्य स्तरीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप के लिए जिला बॉक्सिंग टीम का किया गया चयन

डिस्ट्रिक्ट एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा 29 नवंबर को सुभाष स्टेडियम में प्रदेश एशोसिएशन द्वारा 17 वीं राज्य स्तरीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप सीनियर पुरुष व महिला वर्ग जो की 11 से 13 दिस्मबर तक भिलाई नगर में आयोजित होगा के लिए जिला बॉक्सिंग टीम के चयन हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें आरड़ीएबीए के अध्यक्ष प्रकाश ठाकुर, उपाध्यक्ष विवेक साहू, सचिव नवीन दास, कोषाध्यक्ष चंद्रकांत परगनिया एवं सहायक कोच हिमांशु पांडे उपस्तिथ हुए। श्री ठाकुर द्वारा प्रतियोगिता में शामिल बॉक्सरों को बॉक्सिंग करने के फायदे एवं भविष्य में उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।

प्रतियोगिता में महिला ग्रुप के वजन वर्ग 45-48 किग्रा में श्रुति परगनिया,51-54 किग्रा छाया पटेल, 57-60 किग्रा पूजा ध्रुव, 75-80 किग्रा हेमा साहू तथा पुरुष वर्ग में 47-50 किग्रा में राजकुमार, 50-55 किग्रा रुद्र टंडन, 55-60 किग्रा मोहित साहू, 60-65 किग्रा आकाश साहू, 65-70 किग्रा अभिषेक मेनन, 70-75 किग्रा मनीष कुमार उपाध्याय,75-80 किग्रा आदित्य बैनर्जी, 80-85 किग्रा एलेक्स मिंज, 85-90 किग्रा आकर्ष बिवलकर एवं +90 किग्रा में शेक ओवेस का चयन किया गया।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author