राज्य स्तरीय जुजीत्सु रेफरी जज एवं कोच ट्रेनिंग व परीक्षा का आयोजन 28 फरवरी से 1 मार्च तक स्थानीय चेक मेट फाइटिंग क्लब डोंगरगढ़ में किया जा रहा है. जिसमें प्रदेश भर से लगभग 25 जिला स्तरीय रेफरी व कोच भाग ले रहे हैं.
छत्तीसगढ़ राज्य के जुजीत्सु रेफरी काउंसिल के अध्यक्ष सुरेश प्रसाद शांडिल्य ने जानकारी दिया कि राणा अजय सिंह के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय नियमों में जो परिवर्तन आए हैं एवं राज्य के रेफेरियो को राष्ट्रीय रेफरी की परीक्षा में भाग लेने हेतु यह दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमें दो अलग-अलग विधाओं नेवाज़ा एवं फाइटिंग सिस्टम में प्रैक्टिकल थ्योरी के माध्यम से नियमों की जानकारी प्रदान की जाएगी एवं अंतिम दिन लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. उत्तीर्ण होने वाले प्रतिभागियों को प्रथम एवं द्वितीय स्तर का प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय रेफरी तेजस राहुल, यतेश्वर राव, दुर्गेश मोंठघरे, शिवदयाल, असजद रजा, अनुज दमानी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुश्री राणा वसुंधरा सिंह सहयोगी के रूप में उपस्थित रहेंगे.
