Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK राज्य स्तरीय कयाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता कल से राजधानी में

छत्तीसगढ़ प्रदेश कयाकिंग एवं कैनोइंग एसोसिएशन द्वारा 4 से 6 मई को राज्य स्तरीय कयाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता का आयोजन बूढ़ा तालाब में किया जावेगा। उक्त प्रतियोगिता के आधार पर आगामी 36वीं जूनियर एवं सब-जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ टीम के खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा.

प्रतियोगिता विवरण

1. आयोजित इवेंट: K1, K2, K4, C1, C2, C4 श्रेणी के सभी इवेंट संपन्न कराए जाएंगे।

2. पात्रता: राज्य के सभी पंजीकृत सीनियर, जूनियर एवं सब-जूनियर खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

3. नियम: प्रतियोगिता IKCA के नियमानुसार संचालित होगी।

राज्य स्तरीय कयाकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता में चयनित होने वाले जूनियर और सब जूनियर खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर बूढ़ा तालाब और सेंध लेक नया रायपुर में लगाया जाएगा, जो की आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिनांक 8 जून तक जारी रहेगा.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *