Table tennis

KHELNEWZ RAIPUR DESK राजधानी में जारी ग्रीष्मकालीन टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन 

छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान मे जिला रायपुर द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल में 14 मई से 10 जून तक आयोजित “ग्रीष्मकालीन टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर” का समापन 13 जून को किया गया। इस संबंध में आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दिया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि महानगर टेबल टेनिस संघ के सचिव शकील साजिद थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी अजीत बेनर्जी ने किया तथा विशेष अतिथि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत थे। इस अवसर पर विशेष रूप से छत्तीसगढ़ राज्य संघ के सचिव सार्थक शुक्ला उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र एवं प्रशिक्षण अवधि में आयोजित प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में  प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को टी-शर्ट प्रदान कर सम्मानित किया गया।         

शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में चित्रांश साहू, अथर्व विश्वकर्मा, जयवर्धन साहू, मलय जैन, आर्यन साहू, प्रियांश, अंकुर, आरोही जैन, आयुष नाथ, आस्था नाथ, अनम खान, सहरिश खान, दिवित, आराध्या तिवारी, स्वरा पांडेय, कु. तृप्ति, अभिज्ञ तिवारी, प्रिशा पाटिल, आदित्य छाबरिया, रिज़वान हबीब, युक्ता बैसवाड़े, धवल वर्मा, मोक्ष वर्मा, अभिनव पीटर, जतिन धनकर, विवान बैसवाड़े, रामजी कुमार आदि।

शिविर में प्रशिक्षण देने में मुख्य कोच एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनय बैसवाड़े, युवराज सिंह (एन. आई. एस. कोच एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी), प्रवीण निरापुरे (पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं आई.टी.टी.एफ. लेवल 1 कोच) एवं मास्टर्स के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं मास्टर्स नेशनल में कांस्य पदक विजेता पी.एन. मजुमदार थे।        

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी राजीव साहू, प्रिया चावड़ा, संघ के पदाधिकारीगण उपस्थित थे। यह जानकारी आयोजन सचिव विनय बैसवाड़े ने दिया।     

Please follow and like us:

khelnewz

About Author