सप्रे शाला बैडमिंटन हाॅल के प्रशिक्षु बालक बालिकाओं हेतु आयोजित स्पर्धा के फायनल मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे
अंडर-17 बालक वर्ग फायनल-
हर्ष देशपांडे ने समर्थ गुप्ता को 21-19, 21-14 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग फायनल-
मिताली मलानी ने पुन्या अग्रवाल को रोमांचक मुकाबले में 22-20, 17-21, 21-09 से पराजित कर खिताब जीता।
अंडर-15 बालक वर्ग फायनल-
रुआन बैद ने रणवीर बघेल को 21-15, 22-20 से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
अंडर-13 बालिका वर्ग फायनल-

स्तुति सरकार ने कड़े संघर्ष वाले मुकाबले में तमन्ना जुमनानी को 21-19, 13-21, 21-19 से शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया।
अंडर-13 बालक वर्ग फायनल-
रुआन बैद ने आदित्य साहू को 21-08, 21-10 से हराकर दूसरा खिताब अपने नाम किया।
अंडर-11 बालक वर्ग फायनल-सूर्यांश भंसाली ने शाश्वत दुबे को 10-21, 21-14, 21-16 से हराकर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।
अंडर-11 बालिका वर्ग फायनल-
मोक्षिता साहू ने मिराया लुंकड़ को 21-13, 21-10 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
सीनियर बालक वर्ग फायनल –
हर्ष देशपांडे ने रुद्राक्ष तिवारी को 21-17-19-21,21-16 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।


