Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK राजधानी के संतोष सिंह नेशनल वॉलीबाल चैम्पियनशिप में होंगे निर्णायक

72वीं सीनियर नेशनल महिला एवं पुरुष वॉलीबाल चैम्पियनशिप का आयोजन 04 से 11 जनवरी तक बनारस, उत्तर प्रदेश में किया जा रहा है। उक्त चैम्पियनशिप में संतोष सिंह, जो कि सहायक उप निरीक्षक छत्तीसगढ़ पुलिस रायपुर में कार्यरत हैं एवं राष्ट्रीय वॉलीबाल रेफरी हैं. उनका चयन ऑफिशियल के रूप में किया गया है।

श्री सिंह के इस चयन पर छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश गागड़ा, उपाध्यक्ष मो. अकरम खान, सचिव हेमप्रकाश नायक, विनोद नायर (अंतर राष्ट्रीय निर्णायक), नितिन पाण्डेय (FIVB लेवल-2 कोच), डी सी एच सूरी बाबू (FIVB लेवल-2 कोच) सहित संघ के समस्त पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दिए है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *