शास जे योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में आज वार्षिक क्रिड़ा प्रतियोगिता संपन्न हुई. प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य डॉ तपेश चंद्र गुप्ता, वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी दू ब महिला महा डॉ कार्मिष्ट शम्भरकर ने किया.

क्रिड़ा अधिकारी रूपेंद्र सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा के वार्षिक खेल स्पर्धा में लगभग 150 से अधिक छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया.गोला फेंक छात्र प्रथम जितेश, द्वितीय युवराज, तृतीय कमलेश रहे, छात्रा में प्रथम लक्ष्मी साहू, द्वितीय ममता ध्रुव, तृतीय ज्योति रहे, तवा फेंक छात्र प्रथम पंकज, द्वितीय सौरभ, तृतीय युवराज रहे, छात्रा प्रथम अंजलि, द्वितीय रीती रानी, तृतीय तारिणी रहे.

भाला फेंक छात्र प्रथम आयुष, द्वितीय जीवा, तृतीय नीलेन्द्र रहे. छात्रा में प्रथम रिंकिला, द्वितीय काजल, तृतीय ममता रहे.चेस छात्रा प्रथम चांदनी द्वितीय लक्ष्मी, तृतीय स्थान पर भूमिका एवं शिवांगी रहे. छात्र के फाइनल में लखन एवं चंद्रकांत के मध्य खेला जायेगा वही तृतीय स्थान पर पियूष एवं मनीष रहे.
रस्साकशी छात्र में प्रथम आर्ट्स फेकल्टी, द्वितीय स्थान पर साइंस फैकल्टी एवं तृतीय स्थान पर फैकल्टी ऑफ़ लॉ रहीं. छात्रा में प्रथम आर्ट्स फेकल्टी, द्वितीय स्थान पर फैकल्टी ऑफ़ लॉ एवं तृतीय स्थान पर साइंस फैकल्टी रहीं.स्लो सायकल रेस छात्र में प्रथम भावेश द्वितीय स्थान पर आयुष एवं तृतीय स्थान राज कानूजे रहे.
छात्रा में प्रथम ममता द्वितीय स्थान पर अनुप्रिया एवं तृतीय स्थान पलक रही. स्पर्धा कों सुचारु रूप से संपन्न कराने में महाविद्यालय के क्रिकेट एवं सॉफ्टबाल खिलाड़ीयों का सराहनीय योगदान रहा.
