Sport News

KHELNEWZ RAIPUR DESK रवि शंकर यूनिवर्सिटी की महिला बॉलीबाल टीम ऑल इंडिया स्पर्धा के लिये किया क्वालीफाई

गुरु घासीदास केंद्रीय विवि की मेज़बानी में 10 से 14 दिसम्बर तक आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालयीन वॉलीबाल महिला प्रतियोगिता मे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार मुकाबले मे हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी की टीम को अत्यंत संघर्ष पूर्ण मैच में 25-22, 22-25, 29-27, 25-20 के मुकालबे 3-1 से हराकर लगातार तीसरी बार अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिये क्वालीफाई किया.

टीम के मैनेजर डॉ कर्मिष्ठ शंभरकर कोच डॉ सुलेखा रावत, सहायक कोच मनोज प्रधान है. विश्वविद्यालय की टीम में शामिल खिलाड़ियों मे ममता, अमीषा, अनुष्का, भावना वर्मा, अनु सेन, श्रेया मरावी, उषा उसेंडी, पुष्पा साहू, संध्या रामटेके, अंजली वर्मा डॉली वर्मा, सुंदरी शामिल है.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *