अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय सॉफ्टबॉल (महिला) चैम्पियनशिप का आयोजन 6 से 10 फरवरी तक श्री शिवाजी साइंस कॉलेज, अमरावती द्वारा संत गाडगे बाबा अमरावती विश्वविद्यालय में किया जा रहा है. जिसमें पंडित रवि शंकर विश्वविद्यालय की महिला सॉफ्टबॉल टीम सहभागिता करेगी।
टीम के मैनेजर के रूप में डॉ. ओमजी गुप्ता (सहायक प्राध्यापक, शारीरिक शिक्षा, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुरूद, धमतरी) एवं कोच के रूप में अर्चना साहू को नियुक्त किया गया है। टीम में आस्था मिश्रा, आशिता, दुर्गा, काजल बघेल, कविता, लवली महानंद, ममता सेन, मनीषा गोड़, प्राची चौबे, प्रतिमा जायसवाल, प्रतिमा सोना, वंदना सोनवानी, विनोती भोई एवं वत्सला साहू शामिल हैं।
टीम की रवानगी के अवसर पर शारीरिक शिक्षा की संचालक डॉ. रीता वेणुगोपाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
