Cricket

KHELNEWZ RAIPUR DESK रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ और हैदराबाद के मध्य मुकाबला ड्रा पर समाप्त, अंतिम दिन अमनदीप ने बनाये नाबाद 176 रन

बी.सी.सी.आई. द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की टीम का सातवां मैच हैदराबाद में हैदराबाद टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ़ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुये अपनी पहली पारी में 72.3 ओवरों में सभी 10 विकेट खोकर 283 रन बनाये।

हैदराबाद ने अपनी पहली पारी में 154 ओवरों में 10 विकेट खोकर 631 रन बनये. चौथे दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने अपनी दूसरी पारी में 122 ओवरो में 8 विकेट खोकर 411रन बनाये हैं।

छत्तीसगढ़ की ओर से कप्तान अमनदीप खरे ने शानदार पारी खेलते हुये 23 चौकों तथा 2 छक्कों की मदद से नाबाद 176 रन बनाये। अनुज तिवारी ने 88 रन तथा देव आदित्य सिंह ने नाबाद 79 रन जोड़े।

हैदराबाद की ओर से तनय त्यागराजन तथा अतिकेत रेडडी ने 3-3 विकेट प्राप्त किये। मैच ड्रा पर समाप्त हुआ। हैदराबाद ने पहली पारी की बढत प्राप्त की ।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author