यूनियन क्लब की वार्षिक आम सभा कल संपन्न हुआ. ज्ञात हो छत्तीसगढ़ की राजधानी में 1902 से स्थापित इस ऐतिहासिक क्लब में अतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं हैं। जिसमे प्रमुख तौर पर लॉन टेनिस, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, स्वीमिंग पूल व जिम मौजूद है। जी एस भांबरा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में क्लब के सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में क्लब के विकास, वित्तीय व्यवस्था, भविष्य की योजनाओं तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक के दौरान क्लब की लीज़ एवं एनओसी, लंबित सदस्यता शुल्क एवं बकायेदारों पर कार्रवाई, जीएसटी एवं कॉर्पोरेशन टैक्स का भुगतान, क्लब परिसर में मरम्मत एवं विकास कार्य, सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया।

साथ ही क्लब के विकास में विशेष योगदान देने वाले सदस्यों का सम्मान करने का भी निर्णय लिया गया। सभा में वर्ष 2026–31 के लिए यूनियन क्लब की नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया भी संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी समीर खान की देखरेख में पूरी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। गुरुचरण सिंह होरा को लगातार एक बार फिर यूनियन क्लब, रायपुर का अध्यक्ष चुना गया, वहीं डॉ अतुल शुक्ला को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया।
इसी प्रकार उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। एक बार फिर अध्यक्ष चुने जाने पर गुरुचरण सिंह होरा ने क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे यूनियन क्लब परिवार का है। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के विश्वास और सहयोग से क्लब को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने क्लब के आधुनिकीकरण, बेहतर सुविधाओं के विस्तार और सदस्य हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।मंच संचालन रूपेंद्र सिंह चौहान ने किया, वहीं आभार प्रदर्शन डॉ अतुल शुक्ला ने किया।
