मैट्स यूनिवर्सिटी में 12 फरवरी को मैट्स खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ विश्वविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष बना दिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आकर्षक उद्घाटन परेड के साथ हुआ, जिसमें विभिन्न संकायों एवं विभागों के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। इसके पश्चात समस्त उपस्थितजनों द्वारा राष्ट्रगान गाया गया, तत्पश्चात खिलाड़ियों द्वारा खेल शपथ ली गई, जिसमें उन्होंने खेल भावना, निष्पक्षता एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति (वाईस चांसलर) प्रो (डॉ) केपी यादव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे.कुलपति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास और टीम भावना का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। खेल हमें संघर्ष करना, हार-जीत को स्वीकार करना तथा लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करना सिखाते हैं।
मैट्स खेल महोत्सव के सफल आयोजन हेतु चांसलर श्री गजराज पगारिया, डायरेक्टर श्री प्रियेश पगारिया एवं रजिस्ट्रार गोकुलानंद पांडा सहित विश्वविद्यालय परिवार के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दिए.

महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न इनडोर एवं आउटडोर खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिल रही है।इंडोर गेम्स में कैरम, चेस, टेबल टेनिस, बैडमिंटनआउटडोर गेम्स में क्रिकेट, वॉलीबॉल, खो खो, कबड्डी एथलेटिक्स, बास्केटबॉल और फुटबॉल शामिल है. उद्घाटन दिवस पर विभिन्न खेलों की प्रारंभिक प्रतियोगिताएँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। यह महोत्सव 21 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा.
