अंडर-19 एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने वाले युवा हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने सम्मान किया।
मुख्यमंत्री ने अवि की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवि मानिकपुरी की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा है तथा उनकी सफलता से अन्य खिलाड़ी भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होंगे।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ ओलम्पिक संघ के महासचिव विक्रम सिसोदिया, छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष फिरोज़ अंसारी, महासिचव मनीष श्रीवास्तव, जिला हॉकी संघ बिलासपुर के अध्यक्ष रोहित बाजपई, अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, अनुराज श्रीवास्तव, धनीराम यादव, सचिन खोबरागड़े, योगेश द्विवेदी, अभिनव मिश्रा, कृष्णा यादव, लवी मानिकपुरी आदि उपस्थित थे।


