Archery

KHELNEWZ RAIPUR DESK महासमुंद की पद्मा दक्षिण कोरिया में विशेष प्रशिक्षण हेतु हुई चयनित

महासमुंद जिले की महिला तीरंदाजों में से एक पदमा साहू मुख्यमंत्री एवं प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विष्णुदेव साय के नेतृत्व में फॉरेन एक्सपोजर के माध्यम से कोरिया के लिए चयनित हुई है। प्रदेश आर्चरी असोसिएशन से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका के प्रयासों के द्वारा यह असाधारण उपलब्धि पदमा साहू को मिल पायी है।

आर्चरी इंडिया के समस्त सदस्यों सहित प्रदेश आर्चरी के सभी पदाधिकारियों ने इस उपलब्धि पर खिलाड़ी सहित जिला संघ को बधाई दिए है। जिला क्रीड़ा अधिकारी मनोज घृतलहरे ने भी विजेता खिलाड़ी को सभी सम्भव सहायता एवं उपकरण आदि प्रदान किये जाने हेतु आश्वस्त किया है।

श्री मुरारका ने बताया कि 2 साल पहले सोनीपत हरियाणा में साईं के तीरंदाजी अकादमी में पद्मा का चयन हुआ था, उनके पास अंतर्राष्ट्रीय लेबल का इक्यूपमेंट नहीं था, सोनीपत अकादमी में इनकी प्रतिभा को देखते हुए तुरंत वर्ड क्लास उपकरण मुहैया कराया गया और दो साल में ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की श्रेणी में आ गई. यह उल्लेखनीय है कि पदमा 1 हफ्ते के लिए कोरिया में विश्व के सुपर कोरियन कोच किम से कोचिंग लेने के लिए रवाना हो रही है।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author