आइओए से राज्य ओलिंपिक संघ को खिलाड़ियों के हित में प्राप्त होंगे अनुदान राशि
भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) का 9 जनवरी को अहमदाबाद मे वार्षिक साधारण सभा की बैठक बुलाई गई, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जो ओलम्पिक खेलों के भविष्य के स्वरूप को निर्धारित करेंगे।
श्री विक्रम सिंह सिसोदिया, महासचिव छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन ने भारतीय ओलंपिक संघ की वार्षिक आम सभा में डॉ पीटी उषा अध्यक्ष, आइओए से मुलाक़ात कर छत्तीसगढ़ की खेल गतिविधियों पर चर्चा की एवं श्री सिसोदिया ने जानकारी दिया कि बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय में राज्य ओलिंपिक संघ को प्रतिवर्ष खिलाड़ियों के हित के लिए दस लाख की अनुदान राशि प्राप्त होगी.
बैठक में श्री सिसोदिया ने सभी राज्य ओलिंपिक संघ का मतदान अधिकार भारतीय ओलंपिक संघ में पुनः प्रारंभ करने के लिए चर्चा करते हुए प्रस्ताव दिया, जिस पर सभी राज्य के प्रतिनिधियों ने सहमति जताते हुए अनुमोदित किया.

Please follow and like us: