athletics

KHELNEWZ RAIPUR DESK भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष डॉ भनोट ने राज्य एथेलेटिक्स के पदाधिकारियों से की सीधी चर्चा

छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ का 28 अप्रैल को राजधानी के निजी होटल में बैठक आयोजित किया गया. जिसमे भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के निर्देशानुसार राज्य के सभी जिले के सचिव, अध्यक्ष को बैठक में भाग लेने के लिए आदेशित किया गया था. बैठक में 28 जिलों ने भाग लिया.

इस दौरान सभा को डॉ ललित कुमार भनोट अध्यक्ष दक्षिण एशियाई एथलेटिक्स महासंघ, डॉक्टर मधु कांत पाठक महासचिव झारखंड ओलंपिक संघ, मुमताज खान अध्यक्ष मध्य प्रदेश एथलेटिक्स संघ एवं ई.बी. स्टालिन जॉन्स कोषाध्यक्ष भारतीय एथलेटिक्स महासंघ नई दिल्ली ने सभी जिले के यूनिटों को रजिस्ट्रेशन कराने, बैंक अकाउंट खोलने और पैन कार्ड बनाने का आदेश दिया.

जिले स्तर पर सब जूनियर, जूनियर, सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के आयोजन कराने पर आदेशित किया गया साथ में स्कूल, महाविद्यालय और विश्वविद्यालय और अन्य विभाग को अर्थात रेलवे, पुलिस ,फॉरेस्ट इत्यादि को जोड़ने के लिए आदेशित किया गया. कोचिंग और नशीली दवाओं के मामले में सतर्कता पर चर्चा की गई.

टेक्निकल पदाधिकारी प्रशिक्षक को हर जिले में पदस्थ करने आदि महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा किया गया. श्री भनोट ने सभी जिलों को अपने कार्य को बेहतर ढंग से करने पर जोर दिया. उन्होंने छत्तीसगढ़ की गतिविधि को सुचारु करने के लिए एडहॉक कमेटी बनाई है जो यहां के गतिविधियों को ध्यान देगी व आगे निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने में अपनी भूमिका निभाएंगे. यह जानकारी छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ के प्रवक्ता हेमंत सिंह परिहार ने दिया.

Please follow and like us:

khelnewz

About Author