chess

KHELNEWZ RAIPUR DESK पाँच साल के माहिर साहू ने रचा इतिहास, छह माह में हासिल की 1438 रेपिड रेटिंग

छत्तीसगढ़ के नन्हें शतरंज खिलाड़ी माहिर साहू ने मात्र 5 वर्ष की उम्र में शतरंज के रेपिड फॉर्मेट में 1438 की आधिकारिक रेटिंग प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। खास बात यह है कि माहिर को शतरंज सीखते हुए अभी केवल छह माह ही हुए हैं और इतनी कम अवधि में यह उपलब्धि हासिल करना अपने आप में असाधारण है।

माहिर साहू प्रतिदिन 1 से डेढ़ घंटे तक घर पर नियमित अभ्यास करते हैं, जिसका परिणाम उनकी तेज़ प्रगति के रूप में सामने आया है। इस उपलब्धि के साथ ही वे छत्तीसगढ़ के पहले ऐसे नन्हें खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इतनी कम उम्र में रेपिड रेटिंग अर्जित की हो।

इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के राज्य सचिव हेमंत खुटे ने माहिर साहू को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता न केवल खिलाड़ी की मेहनत और लगन का परिणाम है, बल्कि यह प्रदेश में शतरंज के उज्ज्वल भविष्य का संकेत भी है।

माहिर साहू का गृहग्राम सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सेंदुरस है। वर्तमान में जबलपुर (मध्यप्रदेश) में यूकेजी में अध्ययनरत हैं तथा राष्ट्रीय शतरंज स्पर्धाओं में छत्तीसगढ़ से प्रतिनिधित्व करते है। इनके पिता बलराम सेंट्रल जॉब में कार्यरत है तथा माता सुशीला गृहणी हैं।

Please follow and like us:

khelnewz

About Author